पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हर व्यक्ति एक पौधा जरूर पाले

हर व्यक्ति एक पौधा जरूर पाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनविभाग की ओर से मंगलवार को 65वां वन महोत्सव मनाया गया। वन महोत्सव की शुरुआत मेहंदवास गांव के राजकीय चिकित्सालय में कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने पौधरोपण कर की। इस अवसर पर ग्रामीणों छात्राओं को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति संकल्प लेकर एक-एक पौधा लगाकर धरती का शृंगार करें। पौधरोपण की आज महत्ती आवश्यकता हो गई है। हमने पौधरोपण की ओर ध्यान नहीं दिया तो आने वाला कल हमारे लिए ठीक नहीं होगा। कलेक्टर ने लोगों से वन विभाग की नर्सरियों से पेड़ लेकर प्रत्येक व्यक्ति कम से एक पेड़ जरूर लगाने को कहा। उप वन संरक्षक एस.आर. यादव ने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ का ही परिणाम है कि उत्तराखंड एवं जम्मू कश्मीर में बाढ़ जैसी त्रासदी भोगनी पड़ी। सभी संकल्प ले कि उन्हें एक एक पेड़ आवश्यक रूप से लगाना है ताकि हमारा बिगड़ता पर्यावरण संतुलित हो सके।

मदन मोहन नामा, क्षेत्रीय वन अधिकारी रमेश पारीक ने भी आवश्यक जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम कमल सिंह यादव, उप वन संरक्षक एस.आर यादव, मेहंदबास चिकित्सा अधिकारी, सहायक वन संरक्षक चतुर्भुज गुप्ता,वन प्रसार अधिकारी सुधीर कुमार माथुर, क्षेत्रीय वन अधिकारी निवाई सीताराम शर्मा, निवाई वन चेतना केंद्र प्रभारी रामफूल शर्मा, वीर सिंह, महेंद्र सिंह, भंवरलाल शर्मा, मन्नालाल यादव, मुमताज अहमद, कजोड़मल,कैलाश शर्मा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, रघुवीर सिंह, रमेशचंद शर्मा आदि उपस्थित थे।

सांस्कृतिककार्यक्रम

वनमहोत्सव के अवसर पर स्कूली बालिकाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नन्ही बालिका गरिमा ने कविता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शीला विजय एंड पार्टी, अनुराधा एवं मनीषा, कविता ने मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। राधा यादव ने राज्य वृक्ष खेजड़ी पर कविता सुनाई। प्रियंका एवं पूजा ने मैय्या यशोदा ये तैरा कन्हैया आदि भजन पर मन मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

टोंक. वनमहोत्सव के तहत मेहंदवास के राजकीय चिकित्सालय परिसर में कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने पौधरोपण किया।