पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टोंक | अग्रवालसमाज चौरासी वैवाहिक परिचय सम्मेलन निवाई में 5

टोंक | अग्रवालसमाज चौरासी वैवाहिक परिचय सम्मेलन निवाई में 5

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक | अग्रवालसमाज चौरासी वैवाहिक परिचय सम्मेलन निवाई में 5 अक्टूबर को होगा। मंगलवार को अग्रवाल धर्मशाला में सम्मेलन के बारे में बैठक में चर्चा की गई। इस सम्मेलन में टोंक से 500 समाज बंधुओं के भाग लेने का लक्ष्य रखा गया है तथा 200 वर वधुआें के रजिस्ट्रेशन का लक्ष्य रखा है। परिचय सम्मेलन में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 सितंबर रखी गई है। बैठक में हुकुमचंद जैन, कमलेश कल्लीवाल, पदमचंद जैन आंडरा, प्रेमचंद, टीकमचंद, राधेश्याम गुप्ता, धर्मचंद, त्रिलोकचंद आदि थे।

वैवाहिकपरिचय सम्मेलन के लिए चर्चा

टोडारायसिंह | चैत्यालयमंदिर में अग्रवाल समाज चौरासी की बैठक समाज अध्यक्ष हुकमचंद जैन की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 5 अक्टूबर को होने वाले वैवाहिक परिचय सम्मेलन में अधिक से अधिक समाज बंधुओं के शामिल होने तथा अग्रवाल समाज के विवाह योग्य युवक युवतियों की स्मारिका बनवाने के लिए परिचय के विवरण पत्र भर कर 25 सितंबर तक निवाई भिजवाने की अपील की गई। बैठक में महावीर प्रसाद कनोई, राजेन्द्र झण्ड़ा, रामगोपाल ढाबा वाले, राजेन्द्र जैन हमीरपुर वाले, पदमचंद पंवालिया वाले, ओमप्रकाश कनोई, पदमचंद कनोई, चांदमल बड़तेला, इंद्रमल कनोई, प्रेमचंद कालेड़ा सहित समाज के कई लोग थे।

वीरतेजाजी विकास समिति गठित

दूनी | निवारियागांव मे मंगलवार को ग्रामीणों की मौजूदगी में वीर तेजाजी महाराज विकास समिति का गठन किया गया। जिसमें सर्वसहमति से राजूलाल मीणा अध्यक्ष, बजरंगलाल जाट उपाध्यक्ष, भागीरथ बैरागी सचिव, शिवराज सिंह कच्छावा कोषाध्यक्ष, रूपलाल पटेल, नारायण पटेल, लादू पटेल, मथुरा लाल मीणा को संरक्षक मनोनीत किया है।

चातुर्मासव्यवस्था कमेटी की बैठक

निवाई | श्रीदिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में चातुर्मास व्यवस्था समिति की बैठक सोमवार की रात जैन नसियां मन्दिर संत निवास पर जैन समाज के मंत्री महावीर प्रसाद जैन की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में 2 3 अक्टूबर को होने वाली जैन आर्यिका गरिमा मति गम्भीर मति माताजी की आठवीं दीक्षा जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में विचार विमर्श किया। बैठक में रमेशचंद गिंदोड़ी, सौभागमल सौगाणी, राजेश गिंदोड़ी, शंभू कठमाणा, मोहनलाल जैन, चक्रेश जैन, सुनील चैनपुरा, पारस जैन, पदमचन्द जैन, हर्षित जैन, महेन्द्र जैन एवं विमल सौगाणी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

मंडोराभैरुंजी में भ