पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान अग्रसेन की जयंती मनाई

भगवान अग्रसेन की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानअग्रसेन जी की जयंती का शुभारंभ झंडारोहण के साथ हुआ। अग्रवाल समाज के भागचंद्र शेखाटिया ने बताया कि सुबह 7 बजे कैलाशचंद अग्रवाल ने झंडारोहण पूजन किया। इसके बाद दोपहर में मेहंदी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रस्साकसी सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। दोपहर बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शाम 7 बजे विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान समाज की कई प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रवि अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष मोदी, प्रेमचंद अग्रवाल, राकेश, अनिल अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।