पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आत्म विश्वास से मिलती है सफलता : निशंक

आत्म विश्वास से मिलती है सफलता : निशंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनस्थलीविद्यापीठ में मंगलवार को विशेष वार्षिकोत्सव हुआ। वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि हरिद्वार के सांसद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि आत्म विश्वास रखते हुए आगे बढ़ने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने कहा कि बड़ा बनने के लिए बड़ी सोच बडे़ विचार होने चाहिए। व्यक्ति जैसा सोचता है उसी के अनुरूप आगे बढ़ता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति पर बोलते हुए कहा कि हमारी संस्कृति सभी को सुखी देखना चाहती है, इसलिए हमने सर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत अपनाया। पूर्व मुख्यमंत्री पोखरियाल ने कहा कि भारत देश में नारी की पूजा होती है और जिस देश में नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास रहता है। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने के लिए नहीं लेनी है। उन्हें संसार का मार्ग दर्शन करना है, इसलिए उसी तरह शिक्षा ग्रहण करनी है। विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने विद्यापीठ की गतिविधियों, शैक्षणिक उपलब्धियों एवं विकास कार्यों से अवगत करवाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री पोखरियाल के वनस्थली विद्यापीठ पहुंचने पर विद्यापीठ की अध्यक्षा प्रो. चित्रा पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री, कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री, सह कुलपति प्रो. ईना शास्त्री, कोषाध्यक्ष प्रो. सुधा शास्त्री सहित विद्यापीठ परिवार के सदस्यों ने सूत की माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वनस्थली की मूल प्रेरणा शक्ति शान्ताबाई के श्री शान्ताबाई कुटीर का अवलोकन किया। इसके बाद लक्ष्मीबाई मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सेवादल की छात्राओं की ओर से सेरेमोनियल परेड का अवलोकन कर सलामी ली। वीरबाला मैदान में छात्राओं की घुड़ सवारी का आनन्द लिया। उन्होंने महादाजी सिंधिया शूटिंग रेंज में छात्राओं की शूटिंग देखकर सराहना की। मारुत मैदान में फ्लाइंग क्लब की गतिविधियों से वे प्रसन्न हुए और छात्राओं की प्रशंसा की। इसके बाद सुर मंदिर में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर अभिभूत हुए। समारोह के अंत में विद्यापीठ की अध्यक्षा प्रो. चित्रा पुरोहित ने अध्यक्षीय भाषण किया। उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री आभार प्रदर्शन किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

निवाई . वार्षिकोत्सवमें नृत्य करती छात्राएं।

निवाई . वनस्थलीविद्यापीठ में विशेष