- Hindi News
- मोर | मोरके राजीव गांधी सेवा केंद्र में राजस्थान पेंशनर्स
मोर | मोरके राजीव गांधी सेवा केंद्र में राजस्थान पेंशनर्स
मोर | मोरके राजीव गांधी सेवा केंद्र में राजस्थान पेंशनर्स समाज की बैठक शिवजीराम बैरवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशन समाज के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद कुर्मी ने जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीडितों को राहत के लिए सहायता राशि एकत्र करने का प्रस्ताव रखा जिसको सर्व सम्मति से पारित किया गया। कस्बा मोर सहित आसपास के क्षेत्र के पेंशनरों की समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के 25 सूत्री मांग पत्र की जानकारी दी गई तथा मांगों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मुख्यमंत्री तक बात रखने का प्रस्ताव पारित किया गया। पेंशनधारियों को पेंशन लेने में परेशानी बैंक कर्मचारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया। बैठक में अध्यक्ष हनुमान प्रसाद कुर्मी, संगठन मंत्री धन्नालाल जाट, लादूराम शर्मा, सीताराम शर्मा, शिवदास, लक्ष्मणसिंह तंवर, बजरंगलाल, कल्याणसहाय शर्मा, सीताराम पारीक, नंदसिंह सहित काफी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित थे।
जैनमंदिर में सर्वोदय संस्कार शिविर
निवाई | श्रीशांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में क्षुल्लक नय सागर के सान्निध्य में सर्वोदय संस्कार शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रचार के अनुसार 21 से 28 सितंबर तक आयोजित शिविर का शुभारंभ विष्णु बोहरा एवं प्रेमचन्द जैन ने भगवान शांतिनाथ के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान मोहनलाल अनिलकुमार जैन ने आचार्य शांति सागर के चित्र का लोकार्पण किया। प्रज्ञा कलश की स्थापना अजय जैन, महेन्द्र जैन की। क्षुल्लक नय सागर को श्रद्धालुओं ने शास्त्र भेंट किए। पंड़ित सुरेश के शास्त्री, ब्रह्मचारिणी दीदी चन्द्रप्रभा जयपुर, ब्र. नवीन भैया, ब्र. मोहनलाल जैन इंदौर के निर्देशन में जिनागम प्रवेश की कक्षा के दौरान जैन दर्शन का शिविरार्थियों को अध्ययन कराया
गोशालाभूमि के लिए पंचायत ने पास किया प्रस्ताव
राजमहल | ग्रामपंचायत राजमहल ने प्रस्ताव पास कर पंचायत क्षेत्र में सिवाय चक भूमि पर चुग्गा खाना गोशाला बनाने का प्रस्ताव पास कर कलेक्टर से गोशाला के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की है। दशवगंगा गोकर्णेश्वर गोशला के प्रहलाद कटारिया ने बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र में सिवायचक भूमि पर गोशाला चुग्गा खाना बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने पंचायत की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर खसरा नंबर 204 में भूमि आंवटित करने की मांग की है।
बैठकोंका समय बदला
टों