धार्मिक अनुष्ठान शुरू
बगड़ीगांव में सोमवार को सीताराम मंदिर प्रांगण में संगीतमय श्रीमद््भागवत कथा एवं गौरक्षा महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। ग्रामीण मुकेश धाकड़ ने बताया कि कथा को लेकर यहां के तालाब अखाड़ा स्थल पर मंत्रोच्चारण के साथ कलश एवं ध्वज पूजा अर्चना की गई।
गाजे बाजे से रवाना हुई कलशयात्रा में पुरुष हाथों में ध्वज एवं सिर पर श्रीमद्भागवत ग्रंथ तथा महिलाएं 101 कलश सिर पर रखे चली। कलशयात्रा में श्रद्धालु नाचते गाते हुए जयकारे लगाते आगे बढ़े। कथा स्थल पर कथा की शुरुआत करते हुए सच्चिदानंद बाल प्रभू वृंदावन ने कहा कि भागवत कथा का श्रवण प्रत्येक मनुष्य को अवश्य करना चाहिए। इसके श्रवण, मनन, चिंतन से भवसागर की प्राप्ति होती है। कथा में बगड़ी सहित आसपास के गांवों के श्रद्धालु उपस्थित थे।
दयाऋषि मुनि महाराज मंगल विहार
निवाई| सकलदिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में जैन संत दया ऋषि मुनि महाराज का गाजे-बाजे के साथ शहर से मंगल विहार हुआ। जैन समाज के सुनील भाणजा ने बताया कि दया ऋषिमुनि महाराज का निवाई से गाजे-बाजे के साथ मंगल विहार हुआ। मंगल विहार जुलूस में जैन श्रद्धालु विमल सौगाणी, सुनील भाणजा, दिनेश सौगानी, मनोज पाटनी, ऋषभ कासलीवाल, नवरतन टोंग्या, विमल पाटनी, अनिल सौगानी, राधेश्याम मित्तल, विमल मुंशी शामिल थे।
पीपलू. गौरक्षामहायज्ञ श्रीमद््भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलशयात्रा।