- Hindi News
- पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समितियों का गठन
पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समितियों का गठन
पंचकल्याणक महोत्सव के लिए समितियों का गठन
निवाई| पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में व्यवस्था समितियों का गठन किया गया। समिति के अध्यक्ष पदमचन्द पहाड़ी ने बताया कि महोत्सव के सफल संचालन हेतु अग्रवाल मंदिर में केन्द्रीय कार्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है। इसी के साथ विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रचार व्यवस्था समिति में सुनील भाणजा, हेमन्त चवरियां, पवन बोहरा, अजय सावलिया राकेश संघी का मनोनयन किया गया है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार स्वागत समिति, आवास एवं टेंट व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, स्टेज व्यवस्था समिति, जल व्यवस्था समिति, क्लार्क रूम समिति, यातायात व्यवस्था समिति, प्रकाश माइक व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम व्यवस्था समिति, जुलूस व्यवस्था समिति, प्रचार व्यवस्था समिति सहित अनेक समितियों का गठन किया गया
आर्थिकसहायता के लिए भेजा पत्र
उनियारा| प्रसवपीड़ा के समय एक विवाहिता की विगत दिनों जिला मुख्यालय में अचानक मृत्यु हो जाने पर उसके परिजन ने विधायक कलक्टर को पत्र प्रेषित किया। बालीथल निवासी कलाम पुत्र ईदमोहम्मद ने कलेक्टर को भेजे गए पत्र में बताया कि प्रार्थी की पत्नी मुमताज के प्रसव पीड़ा होने के कारण जिला मुख्यालय अस्पताल में 4 जून को भर्ती कराया था, जिस समय उसकी तबीयत ठीक थी, मगर वहां पर उपस्थित स्टॉफ नर्स ने तीन इंजेक्शन लगा दिए जिससे थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद मामला को तहरीर के बाद उनियारा पुलिस थाना में दर्ज कराया। प्रार्थी के पास एक छोटा बच्चा हैं, जिसकी देखरेख करनी पड़ रही हैं,उसके बाद घरेलू कार्य करने में परेशानी उठानी पड़ रही है इस समस्या के लिए कई अधिकारियों को पहले भी कई बार पत्र दिया, मगर किसी ने सुनवाई नहीं की। समस्या को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही मुआवजा देने की मांग की हैं
स्वयंपाठीछात्र प्रायोगिक शुल्क 10 तक जमा कराएं
टोंक| राजकीयमहाविद्यालय में विज्ञान भूगोल विभाग की प्रायोगिक परीक्षाओं में बैठने वाले स्वयंपाठी छात्र 10 दिसंबर तक प्रायोगिक शुल्क जमा करवा दे। प्राचार्य डॉ. निशा भट्ट ने बताया कि जो विद्यार्थी 10 दिसंबर तक प्रायोगिक शुल्क जमा नहीं कराने पर उन्हें प्रायोगिक परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा।
अस्पतालमें पार्