- Hindi News
- ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, ड्राइवर फरार
ट्रैक्टर की टक्कर से छात्र घायल, ड्राइवर फरार
गांवराहोली में शनिवार सुबह एक ट्रैक्टर ने साइकिल को टक्कर मार दी। घटना में दो विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहां से दोनों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह राहोली निवासी कानसिंह पुत्र प्रहलाद सिंह भानुप्रताप पुत्र रामसिंह साइकिल से गांव के विद्यालय में पढ़ने जा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाकर साइकिल को टक्कर मार दी।
बाइककी चपेट में आया राहगीर (निवाई) : गांवपराणा के पास शनिवार दोपहर पैदल चल रहे राहगीर को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के अनुसार शिवाजी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश पुत्र बजरंगलाल जायसवाल बाइक से गांव नटवाड़ा जा रहा था। पराणा के पास बाइक खड़ी कर पैदल चल रहा था। इसी दौरान सामने से रही बाइक ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने घायल को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय निवाई में भर्ती करवाया। वहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया।
गुन्सी . राहोलीमें हुई सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर के नीचे दबी साइकिल।