पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं अब खुद ही बनाएगी श्रीखंड पनीर

महिलाएं अब खुद ही बनाएगी श्रीखंड-पनीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | कृषिविज्ञान केंद्र वनस्थली विद्यापीठ में पशुओं की बीमारियां, उपचार एवं दुग्ध उत्पादों की गृह विज्ञान में उपयोगिता विषय पर तीन दिवसीय संस्थागत कृषक प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण में डॉ. रागिनी मिश्रा ने महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रयोगशाला में श्रीखंड, पनीर, दही, जलजीरा, कोल्ड ड्रिंक आदि उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने वर्तमान में गो संवर्धन में उन्नत तकनीक हस्तांतरण सहित मुख्य बिन्दुओं पर जानकारी दी। पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. गीतम सिंह राघव ने पशु में बीमारियां, उपचार, पोषण, आवास एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के टिप्स दिए साथ ही किसानों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर संतुष्ट किया। डॉ. पंकज कुमार सारस्वत ने मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के विभिन्न आयाम के तहत कम्पोस्ट उत्पादन विधि, हरी खाद उत्पादन एवं मृदा सुधार एवं प्रति इकाई उत्पादन बढ़ाने के लिए मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरक उपयोग की जानकारी दी।

निवाई. कृषिविज्ञान केन्द्र वनस्थली में शनिवार को कृषक प्रशिक्षण शिविर के दौरान उत्पाद बनाकर प्रशिक्षण देते गृह वैज्ञानिक।