- Hindi News
- भामाशाह शिविर में डॉक्टर को लगाने से पशुआें का इलाज ठप
भामाशाह शिविर में डॉक्टर को लगाने से पशुआें का इलाज ठप
पीपलू | बगड़ीमें भामाशाह शिविर में पीपलू पशुचिकित्सक को प्रभारी बनाने से पशुपालक परेशान हो रहे हैं। बगड़ी में चल रहे शिविर में पीपलू पशु चिकित्सक डॉ. जितेन्द्र गोठवाल को प्रभारी बनाया गया है। पशु चिकित्सक के अस्पताल नहीं आने से पशुपालकों काे पशुआें का उपचार कराए बिना लौटना पड़ रहा है।
पशुपालकों ने पशुचिकित्सक को शिविर प्रभारी बनाए जाने पर रोष जताया है। शिविर में अब तक भामाशाह नामांकन के तहत 178 परिवारों का कार्ड बनाकर 563 सदस्यों को अब तक इससे जोड़ा गया है। शिविर में आधार नामांकन 175 सहित 142 के बैंक खाते खोले गए हैं। 101 पेंशन सत्यापन तथा 8 विशेष योग्यजन सर्वे करने सहित 66 राशनकार्डों का दुरस्तीकरण किया गया है।
टोडारायसिंह| एसडीएमसूरजसिंह नेगी ने बताया कि नगरपालिका के सभागार में चल रहे भामाशाह शिविर में निशुल्क आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसके बावजूद लोग बाजार में पैसे देकर आधार कार्ड बनवाकर अनावश्यक खर्चा वहन कर रहे हैं। आधार कार्ड से वंचित सभी परिवार अपना आधार कार्ड नगर पालिका में आकर निशुल्क बनवाएं।
गैरोली में 3,386 लोग जुड़े
दूनी| तहसीलक्षेत्र के गैरोली ग्राम पंचायत में लगे भामाशाह शिविर में क्षेत्र के सर्वाधिक 95 प्रतिशत परिवारों का पंजीयन किया गया। यह अब तक के शिविरों का सर्वाधिक आंकड़ा है। ग्राम पंचायत गैरोली की ओर से शुक्रवार शाम शिविर में आए अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया गया। एसडीएम देवली ने बताया कि यह सफलता ग्रामीणों की जागरूकता से मिली है। इस मौके पर तहसीलदार दयाराम मीणा, नायब तहसीलदार हरिओम सैन, शिविर प्रभारी नेमचंद्र राणा, बीडीओ राधेश्याम बैरवा, सरपंच ओमसिंह खुर्राट सहित ग्रामीण मौजूद थे। गैरोली में 8 से 12 सितंबर तक लगे शिविर में 1,214 आधार, 965 भामाशाह 590 बैंक खाते खोले गए। सरपंच खुर्राट ने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार गैरोली ग्राम पंचायत में 1,022 परिवारों में से 995 को भामाशाह योजना से जोड़ा गया है।
रजवास में 305 परिवारों जुड़े
निवाई| ग्रामपंचायत मुख्यालय रजवास में स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्र में चल रहे भामाशाह योजना शिविर के दूसरे दिन शनिवार को भामाशाह परिवार नामांकन 305, 139 आधार नामांकन एवं 241 बैंक खाते खोले गए। शिविर में 24 त्रुटिपूर्ण राशन कार्डो का सूचीकरण किया गया 7 योग्यजन का सर्वे किया गया। शिविर में एस