पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपयोगी पड़ी है लाखों की लागत से बनी पेयजल टंकी

अनुपयोगी पड़ी है लाखों की लागत से बनी पेयजल टंकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाकी ओर से जलदाय विभाग के कोष में राशि जमा करवाने के बावजूद भगतसिंह काॅलोनी में पेयजल टंकी का निर्माण नहीं हो सका। वहीं इंद्रा काॅलोनी में करीब 6 माह पूर्व बनाई टंकी का उपयोग विभाग द्वारा नहीं किए जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।

भगतसिंह काॅलोनी के लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग ने 40 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया था। इसमें आधी राशि नगरपालिका को जमा करवाने के लिए कहा गया। नगरपालिका ने 20 लाख रुपए जलदाय विभाग को जमा करवा िदए, लेकिन 5 माह बाद भी टंकी का निर्माण शुरू नहीं किया गया।

इसी प्रकार इंद्रा काॅलोनी सहित आसपास की काॅलोनियों को पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए नगरपालिका ने 50 लाख रुपए टंकी निर्माण पाइपलाइन के लिए जलदाय विभाग में जमा करवाए थे। जलदाय विभाग ने टंकी का निर्माण तो करवा दिया, लेकिन पाइपलाइन से नहीं जोड़ा। इससे लाखों की लागत से निर्मित पेयजल टंकी अनुपयोगी पड़ी है। लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।

शिवाजीकाॅलोनी से की जा रही है सप्लाई

जलदायविभाग के अनुसार शिवाजी काॅलोनी में बनी पेयजल टंकी से शिवाजी काॅलोनी के अलावा भगतसिंह काॅलोनी, महावीर काॅलोनी, सिन्धी काॅलोनी, इंद्रा काॅलोनी टांेक रोड पर पेयजल सप्लाई िकया जा रहा है। इस कारण सभी कालोनियों के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शिवाजी काॅलोनी के ओमप्रकाश कुमावत, लोकेश सोनी, हरिशंकर तमोलिया, विष्णु दाधीच, हेमंत माधोराजपुरा सहित अन्य ने बताया कि काॅलोनी के टीले पर जलदाय विभाग ने शिवाजी काॅलोनी के उपभोक्ताओं को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए टंकी का निर्माण करवाया गया था। विभाग की ओर से इस टंकी से अन्य काॅलोनियों को जोड़ देने से शिवाजी कॉलोनी के उपभोक्ताओं को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।

टेंडरप्रक्रिया जारी है

जलदायविभाग के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि भगतसिंह काॅलोनी में पेयजल टंकी निर्माण इंद्रा काॅलोनी में बनी पेयजल टंकी को पाइपलाइन से जोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

पालिकाध्यक्ष हीना इसरानी का कहना है कि जलदाय विभाग में इंद्रा काॅलोनी में बनी पेयजल टंकी निर्माण पाइप लाइन के लिए 50 लाख रुपए जमा करवाए थे। विभाग द्वारा पेयजल टंकी के निर्माण की निविदा के साथ पाइपलाइन के लिए निविदा आमंत