स्वाइन फ्लू से बचाव की दवा दी
टोंक| होम्योपैथिकविश्वविद्यालय जयपुर एवं सिकोईडिकोन के संयुक्त तत्ववाधान में काली पलटन क्षेत्र में आठ वार्डों के लोगों के लिए स्वाइन फ्लू जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 900 लोगों को दवा दी गई तथा स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए। इस मौके पर डा. गौरव परिहार, अमर मीणा, अनिल भारद्वाज, संध्या भारद्वाज, अनिता शर्मा आदि ने लोगों को बताया कि स्वाइन फ्लू से घबराए नहीं उसका उपचार कराए। स्वाइन फ्लू के लक्ष्ण नजर आते ही तुरंत दवा ले। इस मौके पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए दी जाने वाली दवा के लिए लोगों का तांता लग गया। कई जगहों पर लोगों को काढा पिलाया।
बचावकी जानकारी दी
टोडारायसिंह| कस्बेके कटला प्रांगण में गुरूवार को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सेवाभारती समिति टोडारायसिंह राजकीय आयुर्वेद विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में 900 स्कूली बच्चों को काढा तैयार कर पिलाया गया। जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी भाजपा शहर अध्यक्ष संतकुमार जैन ने किया। इस दौरान कस्बे की सभी स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अन्य आए नागरिकों काढ़ा पिला कर इसका महत्व समझाया गया। साथ ही उन्हें स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानियां लक्षण के बारे में जानकारी दी गई।
भामाशाहोंका सहयोग मिला
देवली|आयुर्वेद विभागने गुरूवार को भी शहर में भामाशाहो के सहयोग से राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय में लगभग साढ़े पांच हजार लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेदिक औषधियों से तैयार किया गया काढ़ा वितरण किया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी पप्पू लाल जांगिड़ ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार काढ़ा वितरण का अंतिम दिवस होने के कारण काढ़ा लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। इस बीच पुलिस प्रशासन से भीड़ को काबू कर काढ़े का वितरण करवाया। राजकीय चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस, बैंकों में भी कार्यकर्ताओं ने जाकर काढ़ा पिलाया।
टोडारायसिंह. सेवाभारती के सहयोग से दवा लेते लोग।
निवाई. डॉ.के.एन. मोदी विश्वविद्यालय में काढ़ा पीते छात्र।