मोदी विश्व विद्यालय में पिलाया काढ़ा
बुधवारको भी आयुर्वेद विभाग द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए क्वाथ पिलाया। डॉ. के.एन. मोदी विश्व विद्यालय में वैद्य भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग की टीम ने सभी छात्र-छात्राओं को काढा पिलाया। इस दौरान वी.सी. डॉ. देवेन्द्र पाठक, विशाल श्रीवास्तव, रजिस्ट्रार ओमप्रकाश गुप्ता, डीन एकेडमिक प्रो. जे.एन. माथुर, प्रोक्टर मान विजय सिंह, सहित सभी सदस्य मौजूद थे। राजकीय जनजाति बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 300 छात्राओं एवं स्टॉफ को काढा पिलाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय, बस स्टैण्ड गांव में करीब 1200 लोगों को काढा पिलाया गया।