पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दतवास के आरोग्य शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच

दतवास के आरोग्य शिविर में मरीजों की निशुल्क जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दत्तवास| राउमाविदत्तवास में रविवार को आरोग्य शिविर लगा। डॉ. प्रशांत राठौड़ ने बताया कि शिविर में आए मरीजों का खून टेस्ट, शुगर, हिमोगलोबिन, हाइट, ब्लड शुगर मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। उन्होंने बताया कि शिविर में गर्भवती महिलाओं बच्चों की जांच के साथ-साथ टीकाकरण कर बीमारियों के बचाव की जानकारी दी। डॉ. राठौड़ ने बताया कि शिविर में 468 रोगियों की चिकित्सकों ने जांच की। शिविर में 29 गंभीर रोगियों को निवाई टोंक के लिए रेफर किया। कैम्प में मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाकर लाभ प्राप्त किया।

शिविरमें 174 का उपचार

दूनी|कस्बेकेमहावीर निकेतन धर्मशाला में रविवार को रामरतन बडग़ुर्जर की स्मृति में आदिनाथ ईएनटी एंड जनरल अस्पताल जयपुर की ओर से निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर लगा।इसमें वरिष्ठ चिकित्सक लव लेश जैन की टीम ने 174 मरीजों को निशुल्क जांच पड़ताल दवा वितरित की गई। ऑपरेशन योग्य 8 रोगियों को जयपुर रेफर किया।

दूनी. निशुल्कनाक-कान गला रोग शिविर में महिला रोगी की जांच करते चिकित्सक।

खबरें और भी हैं...