पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावड़ी में आरोग्य कैम्प शुरू

बावड़ी में आरोग्य कैम्प शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोडारायसिंह|ग्राम पंचायतबावड़ी में आरोग्य राजस्थान कैंप का शुभारंभ बावड़ी सरपंच हंसराज धाकड़ ने फीता काट कर किया। इसमें 450 से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया। कैम्प में जांच, उपचार परामर्श किया गया। तीन लोगों के विशेष योग्यजन के कार्ड बनाए गए। कैंप का ब्लॉक सीएमएचओं डॉ.मेहबूब खान ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने शिविर में गर्भवती माताओं की जांच करने, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों को चिन्हित कर अस्पताल में रेफर करने के निर्देश दिए। बुखार खांसी मौसमी बीमारियों से संबधित मरीजों को निशुल्क दवा वितरण की गई।

रास्ताठीक करवाने की मांग

निवाई|औद्योगिकक्षेत्र में स्थित आसाम एडिबल ऑयल मील के पीछे का रास्ता खराब होने से मोहल्लेवासियों को परेशानी उठानी पड रही है। सोभागमल, विमला, छोटूलाल, नाथूलाल, मुकेश माली, दीपक, शंभूदयाल मनीष सैनी ने बताया कि जगह-जगह गड्ढे होने से उक्त मार्ग पर पानी भरा रहता है।

इससे रास्ते में हमेशा गंदगी रहती है। गंदगी के कारण आए दिन बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। मिलों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थ की नालियों का निकास भी मोहल्ले की ओर है। प्रशासन को इस बारे में कई बार अगवत करवाने के बावजूद भी रास्ता ठीक नहीं करवाया गया।

बैठकअब 19 को

टोंक|जिलाप्रमुखसत्यनारायण चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को होने वाली प्रशासन स्थापना एवं स्थायी समिति ग्रामीण विकास स्थायी समिति तथा ताराचंद सोयल की अध्यक्षता में होने वाली वित्त एवं कराधान स्थायी समिति की बैठक सीईओ के राजकीय कार्य से जयपुर में रहने से स्थगित कर दी गई है।

सीईओ 15 16 फरवरी को जयपुर में होने वाली संपूर्ण स्वच्छता कार्यक्रम की कार्यशाला में भाग लेंगे। स्थगित की गई तीनें बैठकें 19 फरवरी को निर्धारित समय स्थान पर होगी।

खबरें और भी हैं...