पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालिका छात्रावास चुनाव के लिए बैठक

बालिका छात्रावास चुनाव के लिए बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| रविवारको अखिल हरियाणा गौड़ ब्राह्मण बालिका छात्रावास में छात्रावास समिति के के अध्यक्ष शंकरलाल शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित हुई। महामंत्री लक्ष्मीचन्द शर्मा ने बताया कि बैठक में छात्रावास समिति अध्यक्ष के चुनाव 20 मार्च करवाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए आवेदन 13 मार्च तक जमा होगें। चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी गोपाल शास्त्री एवं सह निर्वाचन अधिकारी सुरेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। बैठक में जिला अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा, तहसील अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, उप प्रधान शंकर लाल शर्मा , कोषाध्यक्ष सुरेश सिंगवाडिया, विष्णु शर्मा, कालुराम शर्मा,एडवोकेट सुरेश शर्मा, रामपाल सिंगवाडिया एवं नरसी शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...