- Hindi News
- दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, एक जयपुर रेफर
दो बाइकों की भिड़ंत में पांच घायल, एक जयपुर रेफर
केसरीवनस्पति फैक्ट्री के पास रविवार को दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइकों पर सवार पांच जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार मुहाना मंडी निवासी मुकेश बलाई उसकी प|ी सुनीता निक्की पुत्र नरेश बाइक पर जयपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से गांव करेड़ा निवासी मुकेश बलाई उनका दिलखुश बाइक पर रहे थे। केसरी वनस्पति फैक्ट्री के समीप दोनों बाइकों की भिड़ंत होने पर पांचों घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। वहां से मुहाना मंडी निवासी मुकेश को जयपुर रेफर कर दिया।