एकजुट हो ब्राह्मण समाज
एकजुट हो ब्राह्मण समाज
निवाई | विप्रफाउंडेशन के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष पं. कैलाशचंद शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को तहसील स्तरीय बैठक शिवाजी कॉलोनी में हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। समाज में एकता होगी, तभी विकास होगा। जिलाध्यक्ष पार्षद राजेश शर्मा ने कहा कि समाज का प्रतिनिधि जिस पद पर भी नियुक्त है, उसे समाज के विकास में भागीदारी निभानी होगी। शहर अध्यक्ष हेमराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, रामफूल शर्मा, डॉ. पवन सागर, रामनिवास शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, सत्यनारायण, लक्ष्मीचंद शर्मा आदि मौजूद थे।