- Hindi News
- मन में क्षमा भाव जाए तो अपराध स्वत: मिट जाएंगे
मन में क्षमा भाव जाए तो अपराध स्वत: मिट जाएंगे
टोंक | दिगंबरजैन सोशल ग्रुप टोंक की ओर से आचार्य 108 वैराग्य नंदी महाराज ससंघ के सान्निध्य में जैन भजन प्रतियोगिता का आयोजन कर क्षमावाणी पर्व का समापन किया गया। आचार्य वैराग्य नंदी महाराज ने कहा कि यदि व्यक्ति के मन में क्षमा भाव जाए तो अपराध स्वत ही मिट जाएंगे। मनुष्य को सदैव क्रोध का त्याग कर शांत वाणी को ग्रहण करना चाहिए। जैन भजन प्रतियोगिता में अन्नु पाटनी प्रथम, विप्रा गटटी द्वितीय पुष्पा लुहाडिया तृतीय स्थान पर रही।
विश्वशांति महामंडल विधान
निवाई | आचार्यविद्या सागर महाराज के शिष्य जैन क्षुल्लक नय सागर महाराज के सान्निध्य में श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को वार्षिकोत्सव के दौरान विश्व शांति महामंडल विधान हुआ। विधान में इन्द्र-इन्द्राणियों ने पूजा में 48 रिद्धियों के श्रीफल अर्घ्य समर्पित किए। इस दौरान संगीतकार सोभागमल सोगाणी, विमल जौला, विष्णु बोहरा, विमल सोगाणी के भजनों पर आचार्य विद्या सागर महाराज, वर्धमान सागर महाराज, नय सागर महाराज, आर्यिका गरिमामति गंभीरमति के भक्ति नृत्य के साथ श्रीफल अर्घ्य चढाए गए। विधान में रामपाल चवरियां, इन्द्रमल जैन, रतनलाल जैन, राधेश्याम जैन, पदमचन्द जैन, कजोड़मल जैन, विमल झिलाय, अंकित जैन, नेमीचन्द जैन सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे। नय सागर महाराज ने धर्मसभा का संबोधित किया।
धर्मज्ञान प्रश्नोत्तरी में 70 ने भाग लिया
टोडारायसिंह | जैनभवन में शनिवार रात क्षुल्लक श्री विश्वप्रभु सागर महाराज के पावन सानिघ्य में धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें 70 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस मौके पर महाराज ने समीचीन धर्म का पालन करने का उपदेश दिया। प्रतियोगिता का संचालन अशोक कासलीवाल, प्रवीण बाकलीवाल, पवन सर्राफ, मंगलचंद, विनोद कनोई, जितेन्द्र जैन ने किया।
जैनविक्रम जैन अरिहंत फेडरेशन के अध्यक्ष बने
टोंक | दिगंबरजैन समाज ने हाउसिंग बोर्ड में अरिहंत फेडरेशन का गठन किया गया। एडवोकेट विक्रम जैन को अरिहंत फेडरेशन का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा मंत्री पंकज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष अशोक जैन शहादतनगर को बनाया गया। कार्यकारिणी को रमेश छाबड़ा द्वारा शपथ दिलवाई गई। विमल छाबड़ा, राजेंद्र सरोली, महेंद्र पाटनी, अक्षय, महावीर, मनोज, अविनाश सहित कई युवक उपस्थित थे।
टोडारायसिंह. जैनभवन में धर्म ज्ञान प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में परीक्षा देत