पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों ने कई मुद्‌दों पर की चर्चा

शिक्षकों ने कई मुद्‌दों पर की चर्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की तहसील स्तरीय बैठक रविवार को गणगौरी बाजार के सीतारामजी मंदिर परिसर में एक निजी स्कूल में हुई। बैठक में सत्र की वार्षिक सदस्यता में बढ़ोतरी होने पर शिक्षकों का आभार जताया गया। संघ के तहसील मंत्री हनुमान बैरवा ने बताया कि बैठक के दौरान हिन्दी दिवस भी मनाया गया जिसमें शिक्षकों ने हिन्दी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बैठक में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के वर्तमान मंत्री बाबूलाल गुर्जर, प्रदीप कुमार गुप्ता, प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ से शिवजीलाल गुर्जर, देवालाल गुर्जर, प्रहलाद गुर्जर जन्सीलाल गुर्जर तथा राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश महा समिति सदस्य राजेन्द्र पारीक छीतर गुर्जर ने शिक्षक संघ राष्ट्रीय की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में सत्यनारायण जाट, नारायणलाल बैरवा, शंकरसिंह, शिवराज शर्मा, ताराचन्द बैरवा, सलीम खां, सुरेन्द्र सिंह नाथावत, शंकरलाल बैरवा, धीरजसिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

स्कूलोंमें नल कनेक्शन के लिए विधायक को ज्ञापन

टोडारायसिंह | उपखंडके राजकीय विद्यालयों में बीसलपुर परियोजना के नल कनेक्शन कराने की मांग का रविवार को शिक्षक संघ (शेखावत) के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष शिवराज गुर्जर की अगुआई में क्षेत्रीय विधायक कन्हैयालाल चौधरी को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने ज्ञापन में कहा है कि टोडारायसिंह ब्लॉक के सभी विद्यालयों में फ्लोराइडयुक्त पानी है। इसे पीने से बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।