पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण

पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत समिति परिसर में नवनिर्मित सभागार का लोकार्पण

निवाई | पंचायतसमिति परिसर में नवनिर्मित सभागार भवन एवं नवीन रिकॉर्ड कक्ष का शुक्रवार दोपहर मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर ने उद्‌घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के विकास में कसर नहीं छोड़ेगी। प्रदेश के विकास के साथ क्षेत्र का विकास भी किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक हीरालाल रैगर ने नवनिर्मित भवन में माइक सेट लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान अलका बैरवा ने की। इस मौके पर एसडीएम संजय माथुर, डीवाईएसपी सुनील कुमार, विकास अधिकारी महेंद्र सिंह मेहता, भाजपा शहर प्रभारी रामावतार घाटी, पंचायत समिति सदस्य सुखदेव गुर्जर, प्रमिला बेनीवाल, कलावती गुर्जर, बाबूलाल मीणा, मनफूल गुर्जर एवं जितेंद्र गुर्जर, रमाकांत शर्मा, मनोज पाटनी, छोटू शर्मा, रामेश्वर जांगिड़, हेमराज स्वर्णकार, भागचंद बैरवा, रामप्रसाद शर्मा, श्यामलाल कसाणा, कांग्रेस जिला महासचिव दिलीप इसरानी, उपजिला प्रमुख बाबूलाल सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, शहर अध्यक्ष महावीर पराणा, प्रभु चौधरी, महेंद्र कसाणा, भंवर यादव एवं गजेंद्र सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।

हिंदूसमाज को संगठित रखने के लिए सक्रियता जरूरी

निवाई | विश्वहिंदू परिषद प्रखंड की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में परिसर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम गौतम की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में षड्यंत्र रचकर समाज में आपसी दूरियां बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे समय में हिंदू समाज को संगठित रखने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रियता रखनी होगी। प्रखंड अध्यक्ष ताराचंद माहुर ने बताया कि प्रेमप्रकाश शर्मा को कोषाध्यक्ष, सावरमल सैनी को सत्संग प्रमुख, ओमप्रकाश शर्मा मीडिया प्रमुख, हरिनारायण चौधरी अखाड़ा प्रमुख, देवनारायण गुर्जर को सहमंत्री, अर्जुनलाल मीणा को बड़ी बरथल ओमप्रकाश वर्मा को राधाकिशनपुरा बिड़ोली संयोजक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में बजरंग दल के विभाग संयोजक राहुल जायसवाल, नंदू जायसवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

निवाई. पंचायतसमिति में सभागार का लोकार्पण करते विधायक हीरालाल रैगर।