पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक और बाइक की टक्कर में एक मरा

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक मरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | बाईपासपर रविवार शाम एक बाइक को सामने से रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव सामुदायिक चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया। पुलिस ने बताया कि सत्यनारायण पुत्र नंदा जाट निवासी धारोला दूनी बाइक से निवाई की ओर रहा था। इसी दौरान सामने से रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया।

आवांसे देवली-टोंक बस शुरू

दूनी | आवांआसपास की करीब 20 ग्राम पंचायतों, ढाणियों के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रोडवेज ने आवां से देवली-टोंक के लिए नई बस सेवा शुरू की है। बीट प्रभारी सुरेश शर्मा ने बताया कि टोंक से सुबह 7:30 बजे बस रवाना होगी। मेहंदवास, छान, सरोली, दूनी होती हुई 9 बजे आवां पहुंचेगी। इसके बाद 9:15 बजे आवां से रवाना होकर दूनी, सरोली होती हुई 10:15 बजे देवली पहुंचेगी। शाम 4 बजे बस देवली से रवाना होकर 5 बजे आवां तथा शाम 7 बजे टोंक पहुंचेगी।