एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू
जिलास्तरीय छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार सुबह राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय भगतसिंह कालोनी में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर, अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, विशिष्ट अतिथि शहर प्रभारी रामअवतार शर्मा, देहात प्रभारी रामदेव गुर्जर समाज सेवक हीरालाल भडाना ने ध्वजारोहण कर किया। विधायक हीरालाल रैगर ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। हारने वाले खिलाड़ियों को निराश नहीं होकर अगली तैयारी करनी चाहिए। विधायक ने कानूनगो विद्यालय में कक्षा कक्ष निर्माण किचन सेट की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सत्यनारायण चौधरी ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
शारीरिक शिक्षक संजय शर्मा संयोजक रामलाल बैरवा ने बताया कि रविवार को गोला फेंक प्रतियोगिता में कानूनगो विद्यालय की छात्रा परवीन मंसूरी प्रथम सजिया विद्यालय की छात्रा सीमा यादव द्वितीय स्थान पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम आत्मा वर्मा वनस्थली द्वितीय मारिया मुमताज विवेकानंद स्कूल टोंक रही। इसी प्रकार विपक्ष में प्रथम संजनाराज वनस्थली द्वितीय स्थान पर गसिया विवेकानंद स्कूल टोंक रही। कविता पाठ में प्रथम स्थान कानूनगो विद्यालय की छात्रा रूखसार बानो ने द्वितीय स्थान पर विवेकानंद स्कूल टोंक की छात्रा मारिया रही। एकाभिनय में अदिति सिंह वनस्थली प्रथम अनस विवेकानंद स्कूल टोंक द्वितीय रही। सुगम संगीत में वनस्थली की छात्रा हेमादास प्रथम कानूनगो विद्यालय की छात्रा लक्ष्मी मेहरा द्वितीय रही। सामूहिक गीत में वनस्थली प्रथम कानूनगो विद्यालय द्वितीय, सामूहिक नृत्य में वनस्थली प्रथम महावीर पब्लिक स्कूल निवाई द्वितीय स्थान पर रही। विचित्र वेशभूषा में भारिका महावीर पब्लिक स्कूल प्रथम पूजा गुर्जर कानूनगो विद्यालय द्वितीय स्थान पर रही। उद्घाटन अवसर पर विष्णुकांत शर्मा, गोपालकृष्ण पारीक, वासुदेव रामनानी, रामेश्वरप्रसाद जांगिड़ सहित कई लोग उपस्थित थे।