सड़क हादसों में दो मरे, तीन घायल
निवाई| दोअलग-अलग हादसों में गुरुवार को दो जनों की मौत हो गई तीन जनें घायल हो गए। एनएच 12 पर स्थित गुन्सी पुलिया पर गुरूवार की शाम दो मोटरसाईकिलों में भिडन्त हो गई। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाईकिलों पर सवार एक जने की मृत्यु हो गई तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि गांव चाकसू निवासी लालू पुत्र सीताराम कंजर, बत्तीलाल पुत्र रामदेव, लोकेश पुत्र हरपाल यादराम पुत्र विनोद दो अलग-अलग मोटरसाईकिलों पर सवार होकर चाकसू से निवाई की ओर रहे थे। दोनों मोटरसाईकिले साथ -साथ चल रही थी।
एक बस के ओवरटेक करने के दौरान दोनों मोटरसाईकिले आपस में टकरा गई जिससे चारों जने घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस ने चारों घायलों को उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में पहुंचाया जहां पर यादराम की उपचार के दौरान मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर घायल बत्तीलाल को टोंक रैफर कर दिया। इसी प्रकार गांव अनवरपुरा खेडा में मोटरसाईकिल फिसल जाने से एक युवक की मौत हो गई।
बरोनी थानाधिकारी बृजमोहन कविया ने बताया कि अनवरपुरा खेडा निवासी भगवान उर्फ विनोद पुत्र कानाराम जाट मोटरसाईकिल से जा रहा था। इसी दौरान बैरवा ढाणी के समीप मोटरसाईकिल फिसल गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में उसे निवाई अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया।
कार पेड़ से टकराई, चार जख्मी
अलीगढ़|टोंक-सवाईमाधोपुरहाइवे 116 पर सहीदाबाद गांव के पास बुधवार देर रात रोजडे को बचाने के प्रयास में एक कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार जने घायल हो गए। गंभीर हालत होने पर दो को जयपुर रैफर किया गया है। सहायक थानाधिकारी दामोदर प्रसाद शर्मा ने बताया कि सवाईमाधोपुर निवासी विष्णु सेानी, दिनेश सोनी, लक्ष्मीकांत सोनी पप्पू सोनी टोंक से शादी समारोह में भाग लेकर कार से सवाईमाधोपुर लौट रहे थे। सहीदाबाद गांव के पास अचानक रोजडा जाने से कार असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में चारों घायल हो गए जिन्हें अलीगढ़ के सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। चारों को प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रैफर कर दिया। हालत गंभीर देख दिनेश लक्ष्मीकांत जयपुर रेफर कर दिया।
रोडवेजबस एवं कार भिड़ी, तीन घायल
देवली| अजमेरबाईपास पर गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कोटा से रही रोडवेज बस को केकड़ी की तरफ से रही अल्टो कार ने टक्कर मार दी,जिसमें तीन जनों के चोटें आई हैं। दुर्घटना के सम्बंध में रोडवेज बस चालक ने हनुमान नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि जोधपुर डिपों की रोडवेज बस गुरुवार सुबह 8 बजे कोटा की तरफ से रही थी। इस दौरान सामने से रही अल्टो कार को देखकर रोडवेज बस नीचे उतार दी, लेकिन कार चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर बस के बीच में टक्कर मार दी, जिसमें दो सवारियों तथा कार चालक के चोटें आई हैं।