पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रभारी सचिव ने लिया 427 गांवोंं की पेयजल योजना का जायजा

प्रभारी सचिव ने लिया 427 गांवोंं की पेयजल योजना का जायजा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी|बीसलपुर बांधसे तीन तहसीलों के 427 गांवो की पेयजल योजना का बुधवार शाम प्रभारी सचिव गायत्री राठौड़ ने सरोली मोड़ स्थित पंप हाउस का निरीक्षण कर जायजा लिया। बीसलपुर बांध से उनियारा, टोंक, देवली तहसील क्षेत्र के 427 गांवों की पेयजल योजना का काम इस दिनों युद्धस्तर पर चल रहा है। ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल सप्लाई करवाने को लेकर राजमहल, सरोली मोड़, घाड़, नगरफोर्ट, उनियारा में पंप हाउस का निर्माण करवाए जाने के साथ ही गांव-ढाणी में टंकियों का निर्माण करवाया जा रहा है। कलक्टर टीना कुमार पेयजल विभाग के अधिकारियों ने सरोली मोड़ पर बनाए जा रहे पंप हाउस का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। इस मौके पर पीएचईडी विभाग के अधीक्षण अभियंता अरूण श्रीवास्तव, दूनी तहसीलदार दयाराम मीणा, सीईओ आनंदी लाल वैष्णव के अलावा कई अधिकारी उपस्थित थे।

पूर्वचीफ जस्टिस लोढा 14 को वनस्थली में

निवाई|वनस्थलीविद्यापीठ में जमनालाल बजाज स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज केन्द्र का उदघाटन 14 फरवरी को पूर्व मुख्य न्यायाधीश आर.एम. लोढा करेंगे। समारोह की अध्यक्षता बजाज समूह के राहुल बजाज करेंगे। विशिष्ट अतिथि मधुर बजाज उच्च न्यायालय की वरिष्ठ महिला अधिवक्ता इंदु मल्होत्रा होगी।