- Hindi News
- गुर्जर प्रतिभाओं को मिलेगी एक लाख की छात्रवृत्ति
गुर्जर प्रतिभाओं को मिलेगी एक लाख की छात्रवृत्ति
निवाई | शिवसाधना चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की ओर से टोंक जिले के निर्धन प्रतिभावान बालकों को एक लाख रुपए की छात्रवृति श्री देवनारायण जन्मोत्सव पर देव धाम जोधपुरिया में होने वाले लक्खी मेले में वितरित की जाएगी। राज्य स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह के संयोजक गिरिराज प्रसाद गुर्जर ने बताया कि शिव-साधना चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर की ओर से समाज के टोंक जिले के वे छात्र जिन्होंने सन 2014 में प्रथम श्रेणी से बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण की हो, बीपीएल श्रेणी में हो या जिनकी वार्षिक आय 40 हजार से अधिक नहीं हो, उसके माता-पिता एवं भाई राजकीय सेवा में नहीं हो ऐसे पात्र अभ्यर्थी तहसील स्तर पर नियुक्त प्रभारियों से आवेदन पत्र प्राप्त कर 31 दिसंबर तक गिरिराज प्रसाद गुर्जर संयोजक राज्य स्तरीय गुर्जर प्रतिभा सम्मान समारोह व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई को जमा करा सकते हैं। समिति के प्रवक्ता कजोड़ मल पोसवाल ने बताया कि छात्रवृति के तहसील प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं, जहां से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।