पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुहारों ने लुढ़काया पारा

फुहारों ने लुढ़काया पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसममें आए बदलाव से सर्दी के तेवर तेज हो गए। शीतलहर चलने से जनजीवन प्र‌भावित रहा। शाम-सुबह बाजार सूने रहे। शनिवार को मंडी सहित बाजार में भी कारोबार मंदा रहा।

शनिवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा तथा कई जगह हल्की फुहारें भी बरसीं। ठंडी हवा चलने से सुबह के समय लोग कंपकंपा गए। कृषि उपज मंडी में जहां प्रतिदिन विभिन्न फसलों की तीन से चार हजार बोरियों की आवक हो रही थी। दो दिन से बदले मौसम से मंडी में कारोबार पर असर पड़ा है। शनिवार को कारोबार आधा रह गया। इस कारण कई पल्लेदार हाथ पर हाथ ही धरे बैठे रहे। शाम होते होते मंडी में सन्नाटा हो गया। बस स्टैंड पर भी सुबह से शाम तक सर्दी के कारण यात्रियों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रही। व्यापारियों ने बताया कि शहर में कारोबार मंदा रहा। अन्य दिनों के मुकाबले कारोबार में 30 प्रतिशत कमी रही। सर्दी के कारण कई खरीदार नहीं आए। शाम होते होते तो बाजार में कारोबार बंद सा ही हो गया। दुकानदार छह बजे बाद से ही दुकानें बंद कर जाते नजर आए। दुकानों में हीटर आदि भी दिनभर जलते नजर आए। बादलों और सूर्य देव के बीच दिनभर लुकाछिपी का दौर चला। दिनभर शीतलहर चलने से लोग ठिठुरते रहे। गजक, रेवडिय़ां, चाट पकौड़ी आदि का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहा तो कई अभिभावकों ने स्कूलों में छोटे बच्चों नहीं भेजने की बात कही। अभिभावकों ने शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन से स्कूलों में छुट्टी करने और परीक्षा का समय बढ़ाने की मांग की है।

निवाई| शनिवारको भी सर्दी के तीखे तेवर बरकरार रहे। सुबह से शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। शीतलहर से बचाव के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सबारा लिया। सर्दी के चलते दिनभर कचौरी-पकौड़ी के ठेलों पर भीड़ नजर आई। चाय की दुकानों पर भी भीड़ रही। तेज सर्दी के कारण लोग समय से पहले ही अपने घरों में दुबके, जिससे शहर के अधिकांश भीड़ वाले इलाके सूने नजर आए।

टोंक . शीतलहरचलने से शनिवार को भी लोग ठिठुरते रहे। सर्दी से बचाव के लिए महिला ने कुछ यूं किया बचाव।