पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवन में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

हवन में श्रद्धालुओं ने दी आहुतियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार को गांव मूण्डिया में सामवेद परायण यज्ञ में श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में आहुतियां दी। केसरलाल मीणा ने बताया कि सामवेद परायण यज्ञ में 36 जोडों सहित 236 श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां देकर धर्मलाभ कमाया। इसके बाद सुबह 10ः30 बजे प्रार्थना सभा एवं आध्यात्मिक प्रवचन का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि यज्ञ का समापन 14 दिसम्बर को होगा। सामवेद परायण यज्ञ की व्यवस्थाओं में नमोनारायण, बुद्धिप्रकाश, मुकेश, पृथ्वीराज, दीपक रामबाबू सहित अनेक श्रद्धालु जुटे हुए है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन होगा

उनियारा|राइनसमितिउनियारा की बैठक ईदगाह में आयोजित की गई। जिसमें कस्बे में मार्च माह में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लेते हुए कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के सलाहकार अब्दुल रहीम ने बताया कि कार्यकारिणी में बशीर राईन, सगीर राइन सरंक्षक, ईस्माइल मोहम्मद अध्यक्ष, मुन्ना राइन उपाध्यक्ष, अल्लादिया राइन सचिव, नदीम कोषाध्यक्ष, मेहबूब राइन सहकोषाध्यक्ष, अब्दुल सलाम, अब्दुल रहीम, अब्दुल अजीज सलाहकार, मोहम्मद हुसैन, शहजाद भाई, अयूब, गप्फार अहमद, पीरू, जाकिर हुसैन, अब्दुल हकीम, अनीस, वाजिद, इंसाफ, मुन्ना काे सदस्य मनोनीत किया गया। बैठक में अब्दुल सत्तार, निसार, बबलू, अब्दुल खालिद, शानू, करीम, गुलाम, कादिर, पीरू, उस्मान सहित कई समाज के लोग मौजूद थे।

चिकित्सा शिविर आज

पचेवर|श्रीनारायणसेवादल के तत्वाधान में रविवार को कस्बे के नाडी वाले बाबा धाम पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। बाबा सेवा समिति के सचिव सूरजकरण सैनी ने बताया कि शिविर के दौरान जनरल फिजिशियन, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नाक, कान, गला रोग, हड्डी, जोड़ रोग का जनरल सर्जरी विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क जांच एवं दवाइयों का वितरण किया जाएगा। इन रोगों में असाध्य रोगग्रस्त लोगों की सर्जरी भी संजीवनी हॉस्पिटल के सहयोग से रियायती शुल्क पर कि जाएगी।