पेपरमेशी की ट्रेिनंग दी
डॉ. के एन मोदी ग्लोबल स्कूल में पेपरमेशी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षक वीरेन्द्र कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को बताया कि पेपरमेशी द्वारा पेन स्टेण्ड, लैम्प, वाल्वमेयर हैगिंग, कुर्सी, टेबल, सोफे सहित अनेक वस्तुएं बनाई जाती है। उन्होंने बताया कि पेपरमेशी बनाने के लिए मुलतानी मिट्टी एवं रद्दी कागज उपयोग में लिया जाता है। हैंडीक्राफ्ट के रुप में अपना कर इससे रोजगार का साधन बनाया जा सकता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रागिनी भटनागर, दशरथ सिंह चौहान, कविता वर्मा, सुमन पारीक, रमा श्रीवास्तव, डी के सिंह, सुनील मिश्रा, निकिता पारीक, स्वाति चौहान, निधि शर्मा एवं सोनम सिंहल सहित अनेक प्रशिक्षक शिक्षक मौजूद थे। शिविर में कक्षा 5 से 8 तक की छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।