- Hindi News
- जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
जिन बिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां जोरों पर
निवाई | जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं महास्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोर से शुरू हो गई। आयोजन समिति के महेन्द्र चवरिया, दिनेश गिंदोड़ी ने बताया कि झिलाय रोड स्थित श्री दिगंबर जैन शांतिनाथ मंदिर में 6 फरवरी से 11 फरवरी तक श्री शांतिनाथ दिगंबर जिन बिम्ब पंच कल्याणक एवं मान स्तंभ प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। समाज के सुशील जैन आरामशीन विष्णु बोहरा ने बताया कि दो वर्ष पूर्व आचार्य विभव सागर महाराज की प्रेरणा से शांतिनाथ दिगंबर जैन अग्रवाल मंदिर में 35 फीट उंचे मानस्तम्भ के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। समिति के प्रचार प्रसार सदस्य सुनील भाणजा हेमन्त चवरिया ने बताया कि आचार्य इन्द्रनंदी महाराज ससंघ के सानिध्य में मानस्तम्भ में आठ प्रतिमाएं विराजमान होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी गई है कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिदिन केन्द्रीय कार्यालय में व्यवस्था समितियों की मीटिंग लेकर रूपरेखा बनाई जा रही है।
राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के चुनाव आज
देवली | राजस्थानशिक्षक संघ (राष्ट्रीय) जिला शाखा के चुनाव रविवार को सररूवली आदर्श विद्या मंदिर यज्ञ के बालाजी टोंक में जिला निर्वाचन अधिकारी रामखेरी शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं हनुमान सिंह, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानपुरा के परिवेक्षण में होंगे। जिसमें मतदाता सूची प्रकाशन सुबह 8 बजे, नामांकन 10 बजे से 12 बजे आवश्यक होने पर मतदान दोपहर 2:30 बजे से 4 बजे मतगणना परिणाम घोषित किया जाएगा।