पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजमहल बनेगा निर्मल ग्राम

राजमहल बनेगा निर्मल ग्राम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छभारत मिशन (ग्रामीण) के तहत खुले में शौच से मुक्ति अभियान में चयनित ग्राम पंचायत राजमहल में शनिवार को बूंदी से आए दल ने ग्राम के कीर मोहल्ले में शौचालय का गड्ढ़ा खोदकर अभियान की शुरूआत की। कलेक्टर के निर्देश पर बूंदी जिला परिषद के संदर्भ समूह के दल में शामिल जिला कार्यक्रम समन्वयक दामोदर बैरवा, बूंदी संदर्भ समूह के सदस्य गिरिराज प्रसाद बैरवा, उच्छव लाल शर्मा, नरेश कुमार आदि ने गांव में लोगों से संपर्क कर ट्रिगर विधि के जरिए जागरूक किया।

ग्राम पंचायत भवन में बैठक आयोजित कर लोगों को शौचालय की आवश्यकता, खुले में शौच से घृणा उत्पन्न कर लोगों को शौचालय निर्माण के लिए जागृत किया।

स्वच्छरखने की शपथ

निवाईलोक शिक्षा केन्द्र करेडा बुजुर्ग पर शनिवार को नामांकित महिलाओं का वार्ता सत्र आयोजित हुआ। केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित वार्ता सत्र में राज्य सन्दर्भ केन्द्र के ब्लॉक समन्वयक श्याम शर्मा, श्रमिक शिक्षा बोर्ड के अधिकारी के एन दीक्षित रामेश्वर शर्मा ने भाग लिया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं को निर्मल भारत मिशन, साक्षरता मिशन, समतुल्यता कार्यक्रम, रोजगार की अनेक योजनाओं सहित कई योजनाओं की जानकारी दी गई। वार्ता सत्र के अंत में महिलाओं अधिकारियों ने केन्द्र की सफाई की। इस अवसर पर महिलाओं को गांव को स्वच्छ रखने की शपथ दिलवाई।