- Hindi News
- भाजपाई आज मनाएंगे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती
भाजपाई आज मनाएंगे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती
भाजपाई आज मनाएंगे पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती
टोंक | भाजपागुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती डाक बंगला में दोपहर 12 बजे मनाएगी। शहर मंडल महामंत्री धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि शहर देहात मंडल की ओर से मनाए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिया कुमारी भाजपा प्रदेश मंत्री सवाईमाधोपुर विधायक, अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, विशिष्ट अतिथि विधायक अजीत सिंह मेहता रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता भाग लेंगे।
निवाई| पंदीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को दीनदयाल पार्क में मनाई जाएगी। शहर प्रभारी रामअवतार घाटी ने बताया कि जयंती का आयोजन सुबह 9 बजे विधायक हीरालाल रैगर के नेतृत्व में दीनदयाल कॉलोनी में होगा।
युवाराष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहेंं
टोंक | राजकीयकन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत ने छात्राओं से राष्ट्र की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। उप प्राचार्य डॉ. अलका सिंह ने भी संबोधित किया।