- Hindi News
- आम रास्तों में सीसी रोड के अभाव में फैला कीचड़
आम रास्तों में सीसी रोड के अभाव में फैला कीचड़
जगसरा के आम रास्ते में सीसी रोड नहीं होने से गांव के घरों का पानी रास्ते में भर जाता है जिससे रास्ते में कीचड जमा हो गया है। गांववासी छोटू मीणा, रामअवतार मीणा, रामलाल मीणा, मुकेश मीणा, गिर्राज मीणा, सीताराम मीणा सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि आम रास्ते में कीचड जमा हो जाने से ग्रामीणों का निकलना भी मुश्किल हो रहा है।
रास्ते में कीचड जमा होने की जानकारी ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन को दी लेकिन प्रशासन ने अब तक समस्या का समाधान नहीं किया है। जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। सिरस संवाददाता के अनुसार- गांव वजीराबाद में मुख्य रास्ते में कीचड हो जाने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। ग्रामीण राकेश जाट, रमेश शर्मा, पोखर जाट, प्रहलाद मीणा, श्योजी जाट, सुखानन्दन जैन सहित ने बताया कि गांव के जाट मौहल्ला से बैरवा मौहल्ले में जाने वाले रास्ते में सडक मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से कीचड जमा हो गया है जिससे सडक पर गहरे-गहरे गढ्ढे भी हो गए है। उन्होंने बताया कि सडक पर गहरे गढढे हो जाने से उनमें पानी भरा रहता है जिससे लोगों को आना-जाना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने कई मर्तबा पंचायत प्रशासन को अवगत करवा दिया लेकिन अब तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया है जिससे समस्या ज्यौं की त्यौं बनी हुई है। इसी प्रकार मेहताबपुरा के भी आम रास्ते में कीचड जमा होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड रही है। इसी रास्ते से होकर शिवाड स्थित घुश्मेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शनों के लिए श्रद्धालु निकलते है।
दत्तवास|गांवसिरोही से भरथला बीड़ में जाने वाले रास्ते में नाली अवरूद्व होने के कारण सड़क पर गंदा पानी फैला रहता है। सुरेश बेनीवाल राम अवतार गुर्जर ने बताया कि कीचड़ जमा होने से आने जाने वाले वाहन चालकों को काफी िदक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नम्बर 9 में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर छोटे-छोटे बच्चों का तो निकलना मुश्किल है। आस-पास के गांवों से आने वाले दुपहिया वाहन चालकों एवं विद्यार्थियों की कई बार तो साइकिलें कीचड़ में फिसल जाती है जिससे विद्यार्थियों को दुर्घटनाग्रस्त होना पड़ रहा है।
निवाई. गांवजगसरा के आम रास्ते में फैले कीचड़ से गुजरती छात्राएं।