सामवेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति
मूंडिया में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में दी आहुतियां
भास्करन्यूज | निवाई
रविवारगांव मूण्डिया में सामवेद पारायण यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। पूर्णाहुति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में आहुतियां दी। केसरलाल मीणा ने बताया कि पूर्णाहुति के बाद यज्ञ भगवान की आरती उतारी गई। आरती में सैकडों ग्रामीण उमड़ पडे़।
उन्होंने बताया कि सामवेद परायण यज्ञ का शुभारंभ गुरुकुल कालवा जीन्द हरियाणा से आए धर्मदेवजी महाराज ऋषि उद्यान अजमेर से आए आचार्य सोमदेवजी महाराज के सानिध्य में 10 दिसम्बर को भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ था। प्रतिदिन आसन प्राणायाम यज्ञ प्रार्थना, अध्यात्मिक प्रवचन शंका समाधान का सत्र चला। रविवार की सुबह यज्ञ प्रार्थना के बाद यज्ञ की पूर्णाहुति में मंत्रोच्चार के साथ यजमानों श्रद्धालुओं ने हवन कुण्ड में आहुतियां देकर धर्मलाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मण्डप के परिक्रमा लगाई। पूर्णाहुति के बाद आरती उतारकर श्रद्धालुओं को प्रसादी जिमाई गई।
तपकल्याणक महोत्सव 18 को
निवाई|सकलदिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में 18 दिसम्बर को जैन धर्म के तीर्थंकर चन्द्रप्रभु पार्श्वनाथ भगवान के जन्म तप कल्याणक दिवस सभी जैन जिनालयों में मनाया जाएगा। पदमनन्दी युवा चेतना मंच के अध्यक्ष विमल जौंला ने बताया कि जैन मंदिरों में भगवान पार्श्वनाथ चन्द्रप्रभु के जन्मकल्याणक अवसर पर विधान के साथ भजन कीर्तन हुआ। शिवाजी कॉलोनी पार्श्वनाथ जैन मंदिर में धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
आचार्य श्री वैराग्यनन्दीजी का पिच्छिका परिवर्तन
टोंक| श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र नसियांजी में रविवार को चातुर्मास कर रहे आचार्य श्री 108 वैराग्यनंदी महाराज ससंघ 16 साधुओं का पिच्छिका परिवर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आचार्य ससंघ का पाद प्रक्षालन कर शास्त्र भेंट किए गए। आर्यिका क्षुल्लिका माताजी को डॉ. शिखर चंद ने वस्त्र भेंट किए। इस मौके पर मुख्य अतिथि टोंक विधायक अजीतसिंह मेहता, नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन नवनिर्वाचित पार्षद शैलेंद्र जैन, रोहित जैन, भागचद जैन, मनोज काला, कविता सिंहल, औमप्रकाश अजमेरा का सम्मान किया गया। पंचकल्याणक के लिए पात्रों में माता-पिता, सौधर्म इंद्र, धनपति कुबेर, यज्ञ नायक, ईशान इंद्र, सानतकुमार इंद्र, माहेंद्र, झण्डारोहण कर्ता आदि का चयन भी किया गया।
गुरु गोविंद रामजी मह