पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मूर्ति चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

मूर्ति चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| अजमेरमें चोरों द्वारा जैन मंदिर से मूर्तियां चुराने से स्थानीय जैन समाज में रोष व्याप्त हो गया। जैन समाज ने सरकार से मूर्ति चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। शुक्रवार को महापूत जिनालय जैन मंदिर खजाना गली सरावगी मोहल्ला अजमेर से अष्ट धातुओं से बनी एवं पाषाण काल की शीतलनाथ भगवान, पुष्पदंत भगवान तथा चन्द्रप्रभु भगवान की अष्टधातु से निर्मित दो प्रतिमाएं चुराकर ले जाने पर जैन समाज बडा़ मंदिर के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गोधा, मंत्री महावीरप्रसाद पराणा, सुशील जैन आरामशीन, विष्णु बोहरा, पंचकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष पदमचन्द जैन, मंत्री मोहनलाल जैन, धर्मचन्द नेहरू, ताराचन्द बोहरा, अशोक बिलाला सुरेश भाणजा सहित अनेक लोग ने घटना की घोर निंदा की तथा सरकार से चोरों को गिरप्तार करने मूर्तियां बरामद करने की मांग की।