टूटी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण
पीपलू. बलखंडियासे संदेड़ा के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित क्षतिग्रस्त डामर सड़क, जिसका रविवार को विधायक ने लोकार्पण किया
भास्कर न्यूज | पीपलू
ग्रामपंचायत काशीपुरा के नवनिर्मित भवन, राजीव गांधी भवन तथा बलखंडिया से संदेड़ा के बीच प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में निर्मित डामर सड़क का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक हीरालाल रैगर, भाजपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी, पंचायत समिति सदस्य सुनीता गुर्जर, सरपंच प्रेमदेवी जाट ने किया। विधायक द्वारा बलखंडिया से संदेड़ा के बीच जगह जगह से क्षतिग्रस्त सड़क का लोकार्पण करना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। मौके पर ही देवकरण, छोटू, भैरू गुर्जर ने मौके पर घटिया सड़क निर्माण की विधायक को शिकायत भी की, जिस पर विधायक ने विभागीय अधिकारियों को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। इस मौके भाजपा निवाई प्रभारी रामअवतार घाटी, पूर्व प्रदेश महामंत्री हेमन्त लाम्बा, पूर्व सरपंच अशोक राव, पंकज शर्मा, सत्यनारायण चंदेल, जगदीश सिंह राजावत, राजेश गौड़, दशरथ सिंह राजावत, राजेंद्र, रामदेव गुर्जर आदि उपस्थित थे।
मेरीजानकारी नहीं है
^मेरीजानकारी में नहीं है। मैं अभी शादी में आया हुआ हूं। आशुतोषगुप्ता, सहायकअभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग पीपलू