पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निवाई | अलग अलगदो सड़क दुर्घटनाओं में चार जने घायल हो

निवाई | अलग-अलगदो सड़क दुर्घटनाओं में चार जने घायल हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई | अलग-अलगदो सड़क दुर्घटनाओं में चार जने घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर घायलों को जयपुर रेफर कर दिया। मंगलवार दोपहर तहसील में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी गणपतलाल मोटरसाइकिल से तहसील कार्यालय जा रहा था। इसी दौरान कृषि मंडी के सामने से रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया। सोमवार रात झिलाय रोड पर जुगलपुरा ढाणी के समीप मोटरसाइकिल ऊंट गाड़ी में टक्कर हो गई जिससे बाइक सवार दो जने ऊंट गाड़ी चालक घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद गंभीर घायल दो जनों को जयपुर रेफर कर दिया।

दो दुर्घटनाआें में चार घायल