पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच मृतकों के आश्रितों को 2.50 लाख स्वीकृत

पांच मृतकों के आश्रितों को 2.50 लाख स्वीकृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| कलेक्टरडॉ. टीना कुमार ने विभिन्न दुर्घटनाओं में पांच मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। मृतक बालकिशन पुत्र कैलाश सोनी निवासी छोटा तख्ता, मृतक सत्यनारायण पुत्र प्रभुलाल गुर्जर निवासी ख्वासपुरा (दूनी), मृतक सुरेंद्र जाट पुत्र केदार नारायण जाट निवासी भांवती (निवाई), मृतक नाजिया पुत्री नासीर निवासी धुवांकलां मृतक ईशान मोहम्मद पुत्री नासीर निवासी धुवांकलां के आश्रित को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।