पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीवली के तीन मकानों में आग

जीवली के तीन मकानों में आग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शामगांव जीवली में सोमवार की अज्ञात कारणों से तीन कच्चे मकानों में आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का सामान धान जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही पड़ोसी ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने आग लगने की सूचना दतवास पुलिस निवाई नगरपालिका दमकल को दी।

उपसरपंच लक्ष्मीनारायण शर्मा ने बताया कि भैरूलाल पुत्र मोरपाल गुर्जर, बालाराम पुत्र मोरपाल गुर्जर लालाराम पुत्र मोरपाल गुर्जर के कच्चे मकान के पास बने हुए छप्परपोश में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल दत्तवास पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दत्तवास थाने के दीवान सूरजमल गुर्जर ने बताया कि आग से लालाराम गुर्जर के मकान में रखा हुआ एक गलीचा दो ऊन के बोरे, एक मोटरसाइकिल, पांच बोरी गेहूं, चार कट्टे डीएपी खाद एक कट्टा सरसों का बीज एवं कपड़े, बिस्तर, बालाराम गुर्जर के दस हजार नकद, पांच बोरी गेहूं, झांफ की मशीन के दो टायर, एक कट्टा सरसों बीज, दो डीएपी खाद के कट्टे एवं कपड़े बिस्तर जल गए। इसी प्रकार आग की चपेट में भैरूलाल गुर्जर की लकड़ी की केबिन के गल्ले मे रखे हुए पांच हजार की नकदी, दो तेल के पीपे, एक चीनी की बोरी घर में रखे दस हस्ती पाइप, सात बोरी गेहूं, एक कट्टा सरसों का बीज रजाई गद्दे सहित अन्य सामान जल गया। आग से करीब 2 लाख रुपए का सामान जल गया।

दतवास. गांवजीवली में लगी आग से जला धान। आग लगने के बाद पहुंची पुलिस कार्रवाई करते हुए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।