रामजी की बरात निकली, माता की सजी झांकी
नगरपालिकामंडल के तत्वावधान में आयोजित हो रहे 13 दिवसीय दशहरा महोत्सव के तहत जाग्रति रंगमंच के द्वारा रामलीला मंचन के दौरान रविवार की रात भव्य राम बारात निकाली गई। बरात में भगवान राम, भरत -लक्ष्मण शत्रुघ्न दूल्हों के रूप में सजे हुए रथ में विराजमान होकर चल रहे थे। साथ में चल रहे बाराती नाचते गाते भगवान के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। बरात का शहर के मुख्य मार्गो पर स्वागत किया गया। नगर भ्रमण करती हुई भगवान की बारात की निकासी रामलीला मैदान पहुंची जहां सजाई गई जनकपुरी में राजा जनक ने सप|ीक बारातियों की अगुवानी की। इस दौरान दुल्हा बने चारों भाईयों ने विधि विधान से तोरण मारा। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार की रस्म अदा की गई। इस दौरान उपस्थित जनसमूह भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
शारदीय नवरात्रा को लेकर शहर के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मची हुई। शहर के अतिप्राचीन कंकाली माता मंदिर में नवरात्रा को लेकर विशेष आयोजन हो रहे है। सुबह से रात तक माता के दर्शन करने मत्था टेककर आशीर्वाद लेने वालों का दरबार में मेला लगा रहता है। रविवार को माता के कूष्माण्डा रूप की पूजा अर्चना आराधना हुई। कंकाली माता के मंदिर में शाम के समय होने वाली नियमित महाआरती में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर श्रद्धा माता की आरती उतार रहे है।
श्री शक्ति परिवार के सान्निध्य में चल रहे नवरात्रा में प्रतिदिन एक हजार कन्याओं को भोजन करवाया जा रहा है। इसी प्रकार रक्तांचल पर्वत की तलहटी में बसे हुए ज्वाला माता चमत्कारिक नारियल के दर्शनों के लिए प्रतिदिन श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है।
क्षेत्र के गांव चनानी स्थित बिजाष्णी माता, गांव भुरटिया माताजी, गांव मूडिय़ा स्थित बंजारी माताजी, गांव गुन्सी स्थित बिजाष्ण माता मंदिर,गांव दादिया के काली पहाड़ी के जंगल में बालाजी मंदिर, लुहारा बालाजीधाम, सिन्दरा बालाजी, बावडी वाले बालाजी, छौरिया वाले बालाजी, मोरिया बालाजी सहित सभी देवालयों में नवरात्रा का विशेष आयोजन हो रहा है। शिवाजी कालोनी स्थित श्रीकृष्ण नर्बदेश्वर सत्संग भवन चारभुजा मंदिर के सत्संग भवन में प्रतिदिन 51 आसनों पर दो घंटे का रामचरित मानस पठन किया जा रहा है।
निवाई. भगवानश्रीराम की बरात की शोभायात्रा में शामिल भव्य झांकी।
देवली. बंगालीकॉलोनी िस्थत दुर्गा मंदिर में महोत्सव के दोरान सजा