मोहित का खो-खो राष्ट्रीय टीम में चयन
राजकीयमाध्यमिक विद्यालय खिडग़ी के कक्षा 8 वीं के छात्र मोहित चौहान का राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है विद्यालय के शारीरिक शिक्षक रामकिशन गुर्जर ने बताया कि राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उंदरी तहसील केकड़ी जिला अजमेर में आयोजित 59 वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मोहित का राष्ट्रीय स्तर पर 12 खिलाडिय़ों में चयन हुआ है उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक करीम नगर आंध्रप्रदेश में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में खेलेगा विद्यालय के छात्रा मोहित का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामखिलाड़ी मीणा, मुकेश चौधरी एवं रामकिशन गुर्जर सहित विद्यालय परिवार ने अभिनंदन किया।