- Hindi News
- असंतुलित होकर पुलिया से गिरा ट्रक, चालक मरा
असंतुलित होकर पुलिया से गिरा ट्रक, चालक मरा
राष्ट्रीयराजमार्ग 12 पर बरोनी की पुलिया से एक ट्रक असंतुलित होकर पुलिया से नीचे जा गिरा। जिससे चालक की मौंत हो गई ट्रक में सवार दो जने घायल हो गए। बरोनी थानाधिकारी बृजमोहन कवियां ने बताया कि शनिवार की रात करीब 11 बजे जयपुर से टोंक की ओर जा रहा ट्रक असंतुलित होकर बरोनी पुलिया की दीवार फांदकर पुलिया से करीब 20 फिट नीचे जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक छावडा तहसील खण्डार निवासी विक्रम सिंह पुत्र भरत सिंह की मौंत हो गई ट्रक में सवार सुरेश सिंह दिलीप सिंह घायल हो गए। दोनों घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां से उन्हें जयपुर रैफर कर दिया गया। रविवार की सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसी प्रकार रविवार की दोपहर एनबीसी फैक्ट्री के समीप एक तरफा यातायात के चलते रोडवेज बस ट्रक में भिंडत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर गुन्सी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को एक तरफ करवाकर यातायात को बहाल करवाया। इस दुर्घटना से करीब 15 मिनट जाम रहा।
निवाई. बराेनीपुलिया से गिरकर क्षतिग्रस्त हुआ ट्रक।