स्वाइन फ्लू से बचने के िलए पिलाया काढ़ा
टोंक| स्वाइनफ्लू से बचावन के लिए कई संगठनों एवं लोगों ने अब इससे बचने के लिए काढ़ा बनाकर पिलाना शुरू कर दिया है। शहर के कई हिस्सों में लोगों ने काढ़ा पिलाकर स्वाइन फ्लू से बचने के िलए प्रशंसनीय कदम उठाया है। स्वास्थ्य विभाग लोगों की प्रतिदिन रिपोर्ट ले रहा है।। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुभाष खोलिया ने बताया कि स्वाइन फ्लू से जिन स्थानों पर रोगियों की मौत हुई थी, वहां पर पूरी निगरानी रखी जा रही है। तथा उनके संपर्क में आए परिजनों लोगों की प्रतिदिन फॉलोअप रिपोर्ट दल भेजकर मंगवाई जा रही है।
आयुर्वेदिक विभाग ने एडवोकेट अरविंद विजय के सहयोग से मोहल्ला शोरगारान में 25 लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा पिलाया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के डॉ. मनीष वर्मा, ललित गोठवाल ने स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी।
निवाई|आयुर्वेदचिकित्सालय के चिकित्साधिकारी वैद्य भगवान सहाय शर्मा के नेतृत्व अहिंसा सर्किल पर रविवार को पंच कल्याणक महोत्सव के जुलूस में शामिल लोगों को स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए काढ़ा पिलाया गया। विधायक हीरालाल रैगर, प्रधान चंद्रकला गुर्जर, एसडीएम हिम्मत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार सहित जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के उपाय बताए।