उमड़ पड़ा श्रद्धा का सैलाब
आचार्यइन्द्रनंदी महाराज आर्यिका आदिमति माताजी मुनि मार्दवनंदी महाराज, आर्यिका गरिमामति, गंभीरमति माताजी, आर्यिका कमलश्री माताजी, क्षुल्लक नय सागर महाराज ससंघ के सान्निध्य में जिन बिम्ब पंचकल्याणक, मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव तथा भगवान शांतिनाथ के जन्मकल्याणक पर अग्रवाल मंदिर से जुलूस निकाला गया। जुलूस गाजे-बाजे के साथ कृषि मंडी से रवाना हुआ। जुलूस में 21 हाथियों पर इन्द्र-इन्द्राणियां विराजमान होकर जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे। इसके अलावा धनपति कुबेर सबसे आगे र|ों की वर्षा करते हुए चल रहे थे तथा सौधर्म इन्द्र-इन्द्राणी सन्मति चंवरिया कमलेश चंवरिया तीर्थंकर बालक को अपने गोद में लेकर चल रहे थे। इसके अतिरिक्त हस्तिनापुर नरेश राजा विश्वसेन महावीरप्रसाद पहाड़ी ऐरादेवी मनभरदेवी एवं समस्त इन्द्र-इन्द्राणी भी चल रहे थे। करीब एक किलोमीटर लम्बे जुलूस में दो घोड़ा बग्घी में अष्टकुमारियां 11 खुली जिप्सियों में प्रतिइन्द्र, 56 कुमारियां एवं राजकुमार बालक को साथ लेकर चल रहे थे। भगवान के जुलूस पर अध्यक्ष पदम चन्द, पारसकुमार राजेन्द्र कुमार पहाड़ी हेलीकॉप्टर में बैठकर पुष्प वर्षा कर रहे थे।
महोत्सव कमेटी के हेमन्त चवरिया ने बताया कि इस अवसर पर श्रीजी की रथयात्रा जैन अग्रवाल मंदिर से रवाना होकर झिलाय रोड, अहिंसा सर्किल, बस स्टैंड, वेयर हाउस, पटेल रोड, बड़ा बाजार, चौहट्टी बाजार, बिलाला चौक, खारी कुई, गणगोरी बाजार, पुलिस थाना रोड होते हुए महोत्सव स्थल कृषि मंडी पहुंची, जहां पर भगवान शांतिनाथ का पांडुक शिला पर इंद्रलोक की ओर से सौधर्म इन्द्र-इंद्राणी सहित सभी इन्द्र-इन्द्राणियों ने पृथ्वी लोक से कैलाशचंद-अशोक कुमार, फूलचंद-महावीर प्रसाद अशोक कुमार-ललित कुमार सिरस वालों ने अभिषेक किया।
इससे पूर्व सुबह श्रीजी का जन्म, इंद्रलोक में हलचल जन्मोत्सव सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए। जुलूस में पदम चन्द पहाड़ी, मोहनलाल चवरिया, पारस पहाड़ी, महेन्द्र चंवरिया, महावीर पराणा, जयकुमार सुनारा, मुकेश पहाड़ी, दिनेश गिंदोड़ी, मनोज पाटनी, धर्मचंद बड़ागांव, महेन्द्र चंवरिया, अरूण लटूरिया, प्रदीप जैन, जीवंधर जैन, विष्णु बोहरा सहित अनेक लोग शामिल थे।
जगह-जगहहुआ स्वागत
जुलूसका मंडी गेट के बाहर, प्रताप स्टेडियम के समीप, आदित्य प्लाजा के बाहर, श्याम प्रोपर्टी के बाहर, हायर सैकण्डरी स्कूल के सामने रविवार मंडल ने,पटेल रोड पर,चौहटी बाजार पुलिस थाने के सामने जैन विकास समिति सहित करीब दर्जनभर स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया। जुलूस पर जगह-जगह पुष्प वर्षा भी की गई।
निवाई. पंचकल्याणकमहोत्सव में पांडुक िशला पर भगवान शांितनाथ का अभिषेक करते श्रद्धालु।
निवाई. पंचकल्याणकमहोत्सव के दौरान भगवान शांतिनाथ के जन्मोत्सव पर निकाले गए जुलूस में 21 हाथियों पर सवार इंद्र-इंद्राणी तथा उमड़ा जनसमुदाय।