पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा गौड़ ब्राह्मणों का शपथ समारोह

हरियाणा गौड़ ब्राह्मणों का शपथ समारोह

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई|हरियाणा गौड़ब्राह्मण बालिका छात्रावास में अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहनलाल सरसीण्या ने कहा िक समाज के विकास के लिए बालिका शिक्षा आवश्यक है। नवीन कार्यकारिणी तहसील अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजीलाल, नंदलाल, रामावतार शर्मा, राजाराम शर्मा, बाबूलाल पंचोली, मीठालाल शर्मा, रामप्रकाश बुवाल एवं सांवरलाल शर्मा, जिलामंत्री सीताराम शर्मा, जिला प्रचार मंत्री लक्ष्मीचन्द शर्मा, नाथूलाल शर्मा, जिला उपमंत्री दामोदर सामोत्या, जिला संगठन मंत्री कजोड़ शर्मा, सूरज शर्मा, रामेश्वर शर्मा, रामकिशन शर्मा एवं रामजीवण सामोत्या एवं सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समाज के लोगों ने नवीन कार्यकारिणी का स्वागत किया।