एसडीएम की कार की टक्कर से महिला घायल
निवाई| प्रतीकगैस एजेंसी के सामने एसडीएम की कार से एक महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार एसडीएम के सरकारी वाहन का चालक वाहन को बेक ले रहा था। इसी दौरान वाहन के पीछे खड़ी चैनपुरा निवासी सपना शर्मा के टक्कर लग गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के दौरान एसडीएम वाहन में मौजूद नहीं थे। सूचना मिलते ही एसडीएम हिम्मतसिंह मौके पर पहुंचे और घायल महिला का उपचार करवाया।