सड़क दुर्घटनाओं में 8 घायल
निवाई| राष्ट्रीयराजमार्ग 12 पर तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में 8 जने घायल हो गए। इनमें से दो गंभीर घायलों को जयपुर एक गंभीर घायल को टोंक रेफर कर दिया गया। सोमवार को निवाई बाइपास स्थित झिलाय रोड की पुलिया पर स्विप्ट कार ट्रक में आमने-सामने भिडन्त हो गई जिसमें चार जने घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक जने को टोंक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि सोमवार की दोपहर टोंक की ओर से स्विप्ट कार निवाई की ओर रही थी। इसी दौरान झिलाय रोड पर बनी हुई पुलिया पर सामने से रहे ट्रक कार में भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में निवाई निवासी विकास पुत्र रामअवतार चौधरी, काचरिया निवासी मीठालाल पुत्र भागीरथ मीणा, देवली निवासी भागीरथ पुत्र रामूराम मीणा राहोली निवासी छोटू पुत्र जगदीश घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बूलेंस से राजकीय सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद छोटू को टोंक रेफर कर दिया। इसी प्रकार गुन्सी संवाददाता के अनुसार-रविवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर स्थित एन.बी.सी फैक्ट्री के समीप मुण्डिया तिराहे पर एक ट्रक ने कार के टक्कर मार दी, जिससे कार मे सवार सांगानेर निवासी राहुल साहू,गणेश साहू भगवन्त भाटी घायल हो गए।ये लोग बगड़ी गांव से शादी समारोह मे शरीक होकर सांगानेर जा रहे थे। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस से निवाई अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने राहुल को जयपुर रेफर कर दिया। रविवार रात को ही महावीर ढाबे के समीप दो ट्रकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में भूरा का खेड़ा निवाई निवासी राधेश्याम मीणा गंभीर घायल हो गया।