- Hindi News
- िनवाई में भगवान शांतिनाथ के तप कल्याण में उमड़ा सैलाब
िनवाई में भगवान शांतिनाथ के तप कल्याण में उमड़ा सैलाब
सकलदिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं मान स्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान चौथे दिन भगवान शांतिनाथ का तप कल्याणक मनाया गया।
प्रचार-प्रसार समिति के सुनील भाणजा पवन बोहरा ने बताया कि आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज, आर्यिका कमल श्री माताजी एवं आर्यिका गरिमामति गंभीरमति के सानिध्य में प्रातः नित्य पूजन, अभिशेक जाप्यानुष्ठान करने के पश्चात प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तण्ड, पं. मनोज शास्त्री टोंक एवं पं. सुरेश के. शास्त्री के निर्देशन में भगवान शांतिनाथ का शिशु चरित्र एवं कुमारकाल की क्रियाओं का मंचन किया गया। तत्पश्चात दीप दीपान्तर के राजाओं का हस्तिनापुर में आगमन हुआ एवं युवराज का राज्याभिषेक किया गया। राजकुमार शांतिनाथ के विवाह प्रसंग को सह सम्पन्न दिखाया गया जिसमें अखण्ड सौभाग्यवति बनने का सौभाग्य स्वेता जैन प|ि विभोर जैन को प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर गजराज पर बैठक बरात निकाली जो मुख्य पाण्डाल से रवाना होकर अग्रवाल मंदिर होते हुए आयोजन स्थल पहुंची जहां 32 मुकुटबध राजाओं ने राजकुमार का राज्याभिषेक किया। उसके बाद हस्तिनापुर राज्य में चन्द्रर| प्रकट हुआ। इस अवसर पर लोकान्तिक देवों की बोलियां लगाई गई जिसमें चेतन कुमार शिवाड, ताराचन्द माधोराजपुरा, अशोक सिरस, देवेन्द्रकुमार राकेश कुमार भाणजा, सुरेन्द्र माधोराजपुरा, कनकचन्द माधोराजपुरा, पवन मोठूका लोकान्तिक देव बने। इसके बाद तीर्थकर शांतिनाथ की दीक्षाविधि का वर्णन तप कल्याणक संस्कार प्रदान किए।
दोपहर में मुनि विजयनन्दी महाराज एवं क्षुल्लक विनम्रनन्दी महाराज का आठवां दीक्षा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। देर शाम सौधर्म इन्द्र के द्वारा महाआरती का आयोजन हुआ। जहां संगीतकार शानू एण्ड पार्टी के निर्देशन में आरती की गई। इधर रविवार की रात में ऐतिहासिक भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें जयपुर के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र एण्ड पार्टी द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए। जिसमें पारस झूला-झूले शांतिनाथ... आज म्हारे आंगण आए शांतिनाथ... पंखिडा शिखर पर भला विराज्यारे..... जैसे भजन प्रस्तुत किया तो उपस्थित श्रोतागण झूमकर नाचने लगे जिससे पाण्डाल जयकारों से गूंज उठा।
इस दौरान पारस पराणा, सुरेश माधोराजपुरा, पारस पहाडी, जितेन्द्र चंवरिया, विष्णु बोहरा, राजेश बनेठा, मनीष झिलाय, नितिन छाबडा,सुनील गिन्दोडी, टोनी भाणजा, जीवन्धर जैन, रोहित जैन, राकेश बोहरा, टिंकू भाणजा, पवन चंवरिया, अनुप जैन, मनोज पाटनी, पदमचन्द जैन, सुरेशचन्द जैन, रमेशचन्द जैन, श्रीपाल सैदरिया, सुकुमाल चंवरिया सहित जैन यूथ क्लब, चंवरिया यूथ क्लब, अहिंसा क्लब, अरिहन्त क्लब, इन्द्रनन्दी क्लब, अग्रसेन क्लब, णमोकार महिला मंडल, त्रिशला महिला मंडल, पार्श्वनाथ महिला मंडल, जिनप्रभावना बालिका मंडल व्यवस्थाओं में जुटे दिखाई दिए।
निवाई. भगवानशांतिनाथ को पालना झुलाते श्रद्धालु।
निवाई. पंचकल्याणकमहोत्सव में भगवान शांतिनाथ के राज्याभिषेक के दौरान दीप दीपान्तर के मुकुटबध राजा।