पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 700 बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

700 बच्चों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेशमें फैल रहे स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए जगह -जगह दवाईयां वितरित की जा रही है। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा एक निजि माध्यमिक विद्यालय के छात्रों को आयुर्वेद औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदिक औषधालय के वैद्य प्रहलाद शर्मा ने बताया कि स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए विभाग के निर्देश पर सोमवार को ग्राम स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक निजि माध्यमिक विद्यालय के लगभग सात सौ छात्रों को आयुर्वेद औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया गया। वहीं काढ़ा पिलाने के साथ छात्रों को स्वाइन फ्लू की पहचान तथा उससे बचाव के उपाय भी बताए

दूनी|स्वाइलफ्लू के प्रकोप की आंशका के चलते सोमवार को ग्रामीणों द्वारा 1500 लोगों का देशी दवाइयों का काढा पिलाया। सोमवार कस्बे के जागरूक युवक दीपक गोखरू, महेन्द्र मेवाड़ा, रामराज बलाई, पंकज साहू, अमित गोखरू, दशरथ शर्मा, रमजान खां, वैद्य महावीर व्यास, सुरेन्द्र सिंह, आशीष उपाध्याय, सत्यनारायण नामा आदि लोग ने पिलाया इस मौके वैद्य महावीर व्यास ने स्वाइन फ्लू के लक्षण, बचाव उपचार की जानकारी दी।

पीपलू|क्षेत्रमें स्वाइन फ्लू बचाव को लेकर काढा पिलाने का अभियान सोमवार से शुरू हुआ। आयुर्वेद विभाग क्षेत्रीय इंचार्ज रामसहाय शर्मा एवं यूनानी चिकित्सक हनुमान प्रसाद वर्मा ने बताया कि पीपलू के बसस्टेंड पर दिनभर काउंटर लगाकर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को काढा वितरित किया गया है। उपखंड अधिकारी बृजमोहन नोगिया एवं तहसीलदार मनमोहन गुप्ता ने काढा पीकर अभियान की शुरुआत की। काढा पीने के लिए दिनभर काउंटर पर भीड़ रही। स्वाइन फ्लू रोग से बचाव के लिए रास्ते गुजरने वाले लोग स्वयं अपने परिवार के लोगों बच्चों को काढ़ा पिलाने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहे। इसी तरह चौगाई में कौशल किशोर शर्मा ने स्वाइन फ्लू से बचाव को लेकर काढा वितरण करवाया। उपखंड अधिकारी बी.एम. नोगिया ने बताया कि लोहरवाड़ा, डोडवाडी, डारडातुर्की, लोहरवाड़ा, रानोली, जौला, चौगाई आयुर्वेद चिकित्सालयों के प्रभारियों को भी उनके क्षेत्र में काढा वितरण किए जाने के निर्देश दिए है।

टोडारायसिंह|बावड़ीके राजकीय औषधालय पर कस्बे की दिगंबर जैन सन्मति सागर माध्यमिक विद्यालय, प्रधान नगर की स्कूल, थडौली की स्कूल बस्सी की सरकारी स्कूलों में सोमवार को स्वाइन फ्लू से संबधित जानकारियां, लक्षण, बचाव, आहार-विहार, योगा, आयुर्वेद के कुछ चििकत्सालय उपायों की जानकारी दी गई। इसमें करीब 1000 छात्र-छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव की जानकारी दी है। बावड़ी गांव में आयुर्वेद के वैद्य सुरेश चौधरी 400 लागों को काढा पिलाया। साथ ही लोगों को समझाया कि सर्दी, जुकाम बुखार से डरे नहीं। मरीज को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवा कर इलाज करवाए। इस दौरान गांवों में डोर-टू-डोर सर्वे भी करवाया गया।

निवाई|स्वाइनफ्लू से बचाव हेतु राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुनारा में जागरूकता सेमीनार का आयोजन किया गया। विद्यालय के शिक्षक चन्द्रप्रकाश खण्डेलवाल ने बताया कि सेमीनार में डॉ. गोपाल गौतम ने स्वाइन फ्लू रोग की जानकारी दी तथा बचाव के उपाए बताए। उन्होंने बताया कि स्वाइन प्लू का आयुर्वेदिक नाम वातश्लेष्मिक ज्वर है और इससे बचाव के लिए काढा गोजिहवादि क्वाथ पिलाया जाता है। इस दौरान छात्र-छात्राओं, स्टाफ एवं ग्रामीणों को काढा पिलाया। इस दौरान पूर्व सरपंच गोपाल मीणा, मुकेश चौधरी, प्रधानाध्यापक रामस्वरूप बैरवा, डॉ. कृष्णा गुप्ता, नीतूबाला वर्मा, प्रीतम वर्मा सहित अनेक लोग मौजूद थे। इसी प्रकार राजकीय माध्यमिक विद्यालय खणदेवत में चिकित्सा अधिकारी वैद्य बी.एल. बैरवा ने स्कूल के 108 विद्यार्थियों एवं 35 ग्रामीणों को काढा पिलाया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमचन्द विजयवर्गीय, प्रकाशचन्द शर्मा, राजेश पारीक, संतोष्, बद्रीलाल गुर्जर, मेल नर्स कैलाशचन्द सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। इसी प्रकार स्वाइन प्लू से बचाव के लिए स्थानीय आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानसहाय शर्मा के नेतृत्व में नर्सिग कर्मियों ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में 450 बालिकाओं एवं 30 स्टाफ सदस्यों को काढा पिलाया। इस दौरान प्रधानाचार्य मंजू मीणा, सुमन शर्मा, मेल नर्स सत्यनारायण गर्ग, प्रकाशचन्द सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद थे। डॉ. शर्मा ने बताया कि औषद्यालय पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नियमित रूप से निशुल्क काढा पिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला आयुर्वेद विभाग के निर्देशन में उपखण्ड क्षेत्र के सभी आयुर्वेद औषधालयों पर स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सोमवार को आयुर्वेद औषधालय पर 125 लोगों को काढा का सेवन करवाया। उन्होंने बताया कि अब तक डेढ हजार लोगों को क्वाथ पिलाया जा चुका है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं स्टाफ क्वाथ पिलाया जाएगा।

निवाई. राजकीयविद्यालय में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. भगवानसहाय शर्मा स्टाफ सदस्यों के साथ छात्राओं को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढा पिलाते हुए।