शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया
निवाई| सकलदिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में श्री शांतिनाथ दिगम्बर जिनबिम्ब पंचकल्याणक एवं मान स्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान पांचवे दिन भगवान शांतिनाथ का ज्ञान कल्याणक मनाया गया। प्रचार-प्रसार समिति के सुनील भाणजा हेमन्त चंवरिया ने बताया कि आचार्य इन्द्रनन्दी महाराज, आर्यिका कमल श्री माताजी एवं आर्यिका गरिमामति गंभीरमति माताजी के सानिध्य में पं. सुधीर मार्तण्ड के निर्देशन में मंगलवार की सुबह नित्य नियम अभिषेक पूजन किया गया। इसके बाद देवलोक के समस्त इन्द्र-इन्द्राणियों द्वारा जाप अनुष्ठान आरंभ किया गया एवं जिनेन्द्र देव की मंडल आराधना हुई। इसके बाद राजकुमार से वैराग्य धारण कर मुनि शांतिनाथ मुनिराज बने जिनका प्रथम आहारचर्या का मुख्य कार्यक्रम आरंभ हुआ।